Homeखटाखट स्टोरीCrime : सदर बाजार क्षेत्र में चोरी, ज्वेलरी की दुकान से लाखों...

Crime : सदर बाजार क्षेत्र में चोरी, ज्वेलरी की दुकान से लाखों का माल पार

Crime आपणी हथाई न्यूज, देशनोक के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरों ने गुरुवार की देर रात धावा बोलकर दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए।  शुक्रवार की सुबह दुकान मालिक निर्मल सोनी को दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। चोरी की खबर फैलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों का कहना है कि सीएलजी बैठकों में मुख्य बाजारों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, कस्बे में रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर