Bikaner : सावन के आनंद को दोगुना करने आ रहा मिस्टर बीकाणा का यह एलबम, पोस्टर का हुआ विमोचन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सावन के आनंद को दोगुना करने आ रहा मिस्टर बीकाणा...

Bikaner : सावन के आनंद को दोगुना करने आ रहा मिस्टर बीकाणा का यह एलबम, पोस्टर का हुआ विमोचन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, सावन में शिव पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है और बात अगर सावन में बीकानेर की कि जाए तो सावन की मस्ती में सराबोर यहां के लोग भक्ति में लीन रहते है। बीकानेर के उभरते कलाकार और मिस्टर बीकाणा के रूप में पहचान बना चुके अशोक बोहरा द्वारा हाल ही में एक नया एलबम दर्शकों के लिए लिए आ रहा हैं । सोमवार को इस एल्बम की ऑफिसियल लांचिंग होनी है। शिव भक्ति से सजे इस एल्बम का नाम केदारनाथ शिव शम्भू है । जिसे डायरेक्टर महेन्द्र सागर , डीओपी हेमन्त सांखला,गीतकार शिवदत्त ओझा व आनन्द मस्ताना है। इससे पहले गुरुवार को एलबम के पोस्टर का विमोचन जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा) व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर नू महाराजा,के के जी छंगाणी,बाबू काका ,उदय व्यास,नरेन्द्र छंगाणी,अनिल  ओझा आदि मौजूद रहें।

- Advertisement -Ads

- Advertisement -Ads

ताजा खबर