Homeखटाखट स्टोरीPolitics : इस RAS अधिकारी की बीकानेर वापसी बटोर रही 'सुर्खिया',...

Politics : इस RAS अधिकारी की बीकानेर वापसी बटोर रही ‘सुर्खिया’, मंत्री से हुई थी अनबन, मंत्री या अधिकारी कौन ताकतवर ?

Politics आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आरएएस अधिकारी रमेश देव की वापसी  प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। हाल ही में जारी तबादला सूची में उन्हें जिला रसद अधिकारी के रूप में बीकानेर लगाया गया है। उनकी वापसी को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया से अलग माना जा रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले एक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और रमेश देव के बीच किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर मतभेद की स्थिति बनी थी। उस दौरान दोनों के बीच हुई कथित बातचीत और उसके बाद की घटनाओं ने प्रशासनिक गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि इसके बाद जारी तबादला सूची में रमेश देव का नाम शामिल हुआ और उन्हें बीकानेर से बूंदी भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक रमेश देव ने बूंदी में अपना कार्यभार ग्रहण भी कर लिया था, लेकिन वहां उनका कार्यकाल अधिक लंबा नहीं रहा। महज कुछ दिनों बाद ही राज्य सरकार द्वारा जारी नई तबादला सूची में उन्हें पुनः बीकानेर भेज दिया गया। इस बार उन्हें जिला रसद अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद उनकी वापसी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि इतने कम समय में किसी अधिकारी की वापसी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक मंचों तक इस तबादले को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन रमेश देव की बीकानेर वापसी फिलहाल चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।

 



ताजा खबर