Homeखटाखट स्टोरीBikaner: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अस्पताल पहुंच कर घायल...

Bikaner: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अस्पताल पहुंच कर घायल आचार्य की जानी कुशलक्षेम

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,नगर निगम की नई सफाई ठेका कंपनी (कोटा) के ऑटो टिप्पर की टक्कर से  केशव दत्त आचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। सफाई व्यवस्था से जुड़े वाहनों के कारण लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं के बीच यह घटना नगर निगम की सफाई व्यवस्था, वाहन संचालन और ठेका कंपनी की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पूर्व  कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल केशव दत्त आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार कर रहे चिकित्सकों से चर्चा कर उनकी स्थिति के बारे में जाना। डॉ. कल्ला ने चिकित्सकों से घायल को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री कल्ला ने आचार्य के परिजनों से मुलाकात की।



ताजा खबर