Homeखटाखट स्टोरीBikaner Traffic News : प्रथम नवरात्रा में देशनोक में लगेगा श्रद्धालुओं का...

Bikaner Traffic News : प्रथम नवरात्रा में देशनोक में लगेगा श्रद्धालुओं का तांता, यातायात पुलिस ने वाहनों का मार्ग किया डायवर्ट

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया के सबसे चर्चित मंदिरों में से एक विख्यात बीकानेर के करणी माता के मंदिर में प्रथम नवरात्रा को लेकर बीकानेर और जिले के आस पास के श्रद्धालुओं की भीड़ पहले दिन देखने को मिल सकती है। अमावस्या की रात्रि में कई भक्त पदयात्रा कर दर्शन करेंगें।

इसी को लेकर अब बीकानेर की यातायात पुलिस ने देशनोक मार्ग के ट्रेफिक को डायवर्ट करने का कदम उठाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से नोखा की ओर से जानेने वाले सभी वाहन नापसर, जसरासर,काकड़ा और हिम्मटसर होते हुए नोखा को जाएंगे वही नोखा की ओर से आने वाले वाहनों को भी इसी रास्ते बीकानेर की ओर भेजा जाएगा।

नोखा से बीकानेर के समस्त यातायात का डायवर्सन उदारामसर से जयपुर रोड होते हुए मौरंगदेसर से भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे होकर राशि कर जाएंगे वही नोखा से आने वाले वाहन राशि कर एक्सप्रेस हाईवे से होते हुए इसी रास्ते से बीकानेर आ सकेंगे।



ताजा खबर