Bikaner Train Accident आपणी हथाई न्यूज,गुरूवार की शाम सात बजे सूडसर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर हिसार डेमू ट्रेन के आने के दौरान सूडसर निवासी 40 वर्षीय टोडरमल पुत्र पुरखाराम नायक पटरियां पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक को घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां बीती रात ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अब तक मिलीप जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन पर चाय पीने आया था। चाय पी कर वह लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सांवतसर के एक यात्री ने सूडसर स्टेशन पर नापासर की ओर बने रेलवे फाटक के गेट मैन को सूचना दी। गेट मैन ने स्टेशन मास्टर को बताया व एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को पीबीएम ले जाया गया। जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। युवक चार मासूम बच्चों का पिता था।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार युवक को पीबीएम लाये जाने के दौरान सही समय पर ईलाज शुरू नही होने और मशीनों के खराब होने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस घटना से परिजन व्यथित हो गए और अब मोर्चरी के आगे एकत्रित होकर विरोध दर्ज करवा सकते है। जिसमें कुछ नेताओं के भी मोर्चरी के आगे पहुंचने की जानकारी मिल रही है।


