Homeखटाखट स्टोरीBikaner : दो नई एकतरफा ट्रेनों के संचालन का ऐलान, 30 जनवरी...

Bikaner : दो नई एकतरफा ट्रेनों के संचालन का ऐलान, 30 जनवरी को बीकानेर के लिए चलेगी यह ट्रेन

आपणी हथाई न्यूज,रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दो नई एकतरफा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें पोरबंदर से जोधपुर और साबरमती से बीकानेर के बीच चलेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, ये सेवाएं जनवरी और फरवरी में विशेष तिथियों पर उपलब्ध होंगी।

गाड़ी संख्या 09491, साबरमती-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को शाम 17:50 बजे साबरमती से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, जोधपुर और नागौर स्टेशनों पर रुकेगी। पोरबंदर-जोधपुर स्पेशल में 18 डिब्बे होंगे, जिनमें 6 स्लीपर, 10 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। साबरमती-बीकानेर स्पेशल में भी कुल 18 डिब्बे होंगे, जिनमें 12 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।



ताजा खबर