


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर की गंगा शहर थाना क्षेत्र और कोतवाली थाना इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में चोरी की वारदातें करते दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके में एक युवा के घर के आगे खड़ी टैक्सी से बैटरी खोल कर ले गया इस दौरान उसकी यह करतूत बैंक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले भी जोशीवाड़ा स्थित फूलबाई कुआं पर खड़े टैंकर से भी कोई बैटरी चुरा कर ले गया था वही उससे थोड़े दिन पहले विजय शॉपिंग मॉल में भी एक जूता की दुकान से चोरी की घटना हो गई थी।
चोरी का दूसरा मामला गंगाशहर थाने के चोपडे बडी भेरूजी मंदिर के पास का है जहां पर घर के आगे खड़ी एक मोटरसाइकिलों से एक युवा के मुंह पर कपड़ा बांधकर पेट्रोल चुरा रहा था। युवक ने करीब 10 से 12 मोटरसाइकिल से तेल चुराया चोरी किया घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इस संबंध में गंगा शहर के थाने में परिवाद दिया गया है।


