अतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई, संडे को भी सक्रिय दिखा यूआईटी प्रशासन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, January 19, 2026
Homeखटाखट स्टोरीअतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई, संडे...

अतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई, संडे को भी सक्रिय दिखा यूआईटी प्रशासन

- Advertisement -Ads

बीकानेर में नगर विकास न्‍यास प्रशासन लगातार अतिक्रमियो के खिलाफ एक्‍शन मोड में हैं। बीते दिनों यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मुरलीधर में करोड़ों की जमीन अतिक्रमियो के चंगुल से मुक्त करवाई वही आज रविवार को अवकाश के दिन भी यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने स्‍वर्ण जयंती नगर योजना में भूखंडों पर हुए अतिक्रमण हटाए।

- Advertisement -Ads

गौरतलब है की बीते दिनों जिला कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल ने एक बैठक में न्‍यास अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सतत रूप से करने के निर्देश दिए थे। जिला कलेक्टर के निर्देशों के तहत न्‍यास सचिव नरेन्‍द्र सिंह पुरोहित के निर्देशन में न्‍यास तहसीलदार कालूराम पडिहार के नेतृत्व में न्‍यास के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने कई बड़े भूखंडों पर हुए अतिक्रमण हटाए हैं। आज रविवार के दिन भी यूआईटी प्रशासन सक्रिय नजर आया और स्वर्ण जयंती नगर में अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया।

Bikaner: मुरलीधर में यूआईटी ने अतिक्रमियों से खाली कराई करोड़ों रुपए की जमीन

- Advertisement -Ads

ताजा खबर