Homeखटाखट स्टोरीBikaner : वैदिक परंपरा को सहेज रही गायत्री पाठशाला, 30 वर्षों से...

Bikaner : वैदिक परंपरा को सहेज रही गायत्री पाठशाला, 30 वर्षों से विप्र बालकों को दिया जा रहा संस्कार और वेद ज्ञान

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में मोहता रसायन शाला व ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित गायत्री पाठशाला पिछले 30 वर्षों से वैदिक परंपरा और संस्कारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। पाठशाला में विप्र बालकों को गायत्री मंत्र, रुद्री, गोपाल सहस्त्रनाम एवं सांगोपांग पद्धति सहित वैदिक अध्ययन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री सुन्दर लाल जी संस्थान की ओर से आयोजित 21 दिवसीय वैदिक आयोजन में संध्या, गणेशाम्बिका पूजन, रुद्राष्टाध्यायी पाठ और गोपाल स्तोत्र जैसे धार्मिक एवं वैदिक विषयों का अभ्यास करवाया जा रहा है।

कार्यक्रम में आचार्य बलदेव जी और अशोक जी ओझा के सान्निध्य में सुशील जी, गोरी शंकर जी एवं महेश जी ओझा द्वारा विद्यार्थियों को वेदों का अध्ययन कराया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री बुलाकी दास कल्ला, कमल कल्ला तथा अशोक बिस्सा ने आधुनिक समय में वैदिक परंपराओं की उपयोगिता और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 

वहीं पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी सहित नए और पुराने शिष्यों ने गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों और उसके महत्व को अपने विचारों के माध्यम से व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र ओझा और गणेश छंगाणी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।



ताजा खबर