Bikaner: विनोद जोशी बने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कॉलोनी विकास समिति के निर्विरोध अध्यक्ष - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: विनोद जोशी बने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कॉलोनी विकास समिति के...

Bikaner: विनोद जोशी बने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कॉलोनी विकास समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कालोनी विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु दिनांक 28-2-22 को चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी नथु सिंह मीणा ने बताया चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय दिनांक 23-3-22 को नाम वापसी की अवधि समाप्त होने पर सभी पदों पर एक एक नामांकन शेष रहने पर अध्यक्ष पद पर विनोद जोशी, उपाध्यक्ष डॉ केसी माथुर , सचिव पद पर शिव शंकर जाजडा एवं कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मोदी को निर्वाचित घोषित किया गया । चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा सामुदायिक भवन, पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी में की गई । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश चतुर्वेदी, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ धर्म चन्द जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रथम बैठक में पुरे सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी को वातानुकूलित करने की घोषणा की । इसके बाद सभी गणमान्य सदस्यों सहित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पवनपुरी में विशेष पूजा अर्चना की गई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर