HomeबीकानेरBikaner: व्यास और श्रीमाली हुए राजकीय कार्य से सेवानिवृत, अपनी सेवाओं से...

Bikaner: व्यास और श्रीमाली हुए राजकीय कार्य से सेवानिवृत, अपनी सेवाओं से समाज को…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर के स्वास्थ्य विभाग से आज एक साथ दो निष्ठावान कार्मिक सेवानिवृत्त हुए हैं। राजकीय जिला अस्पताल सेटेलाइट से नवरत्न व्यास 38 वर्ष की गौरवमयी सेवा पश्चात लैब टेक्नीशियन पद से सेवानिवृत हुए हैं। वहीं एसपी मेडिकल कॉलेज से 37 साल 5 माह की गौरवयी सेवा सेवक और प्रशासनिक अधिकारी अर्जुन श्रीमाली आज सेवानिवृत्त हुए हैं।

एसपी मेडिकल कॉलेज में बतौर प्रशासनिक अधिकारी कार्य करते हुए श्रीमाली ने समाज के सभी वर्गों के लोगों की सेवा की वही नवरत्न व्यास ने जिला अस्पताल में काम करते हुए हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर लोगों का दिल जीता। आज दोनों ही स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का अपने-अपने कार्यालयों में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।



ताजा खबर