


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के नामी गणेशम रिसोर्ट को सीज की कार्रवाई ने खूब चर्चा बटोरी। बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी के निर्देश पर तहसीलदार आकांक्षा गोदारा ने सीज की कार्रवाई करते हुए रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जनसुनवाई में रिसोर्ट के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में गणेशम रिसोर्ट पर 4 बीघा सरकारी जमीन पर काबिज होने की शिकायत मिली थी। यह जनसुनवाई भजनलाल शर्मा कर रहे थे जिसके बाद बीडीए को एक्शन लेने के निर्देश मिले। सीज की कार्रवाई से पहले बीडीए ने गणेशम रिसोर्ट को एक नोटिस भी जारी करने की बात सामने आ रही है।


