Homeक्राइमBikaner Crime : जेएनवी थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने के 2 आरोपी...

Bikaner Crime : जेएनवी थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने के 2 आरोपी गिरफ्तार

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में 3 रोज पहले मोबाइल स्नेचिंग मामलें में पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 जून की सुबह करीब 10 बजे छतरगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीगढ़ निवासी अल्ताफ हुसैन पवनपुरी नागणेची मन्दिर से रेलवे फाटक की ओर जा रहे थे इस दौरान दो आरोपियों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

 

अल्ताफ ने पुलिस को इस मामलें की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामलें में गोपेश्वर बस्ती निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्याम सुंदर सोनी और चौपड़ा बाड़ी निवासी ताराचंद पुत्र पूनमचंद जाट को गिरफ्तार किया है।



ताजा खबर