Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : बीकानेर के RK दम्माणी की कम्पनी D-MART को तीन महीने...

देश-दुनिया : बीकानेर के RK दम्माणी की कम्पनी D-MART को तीन महीने में हुआ 746 करोड़ का प्रॉफिट, D-MART का बाज़ार मूल्य पहुंचा 3 लाख करोड़ के करीब

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर मूल के बिजनेसमैन राधा कृष्ण दम्माणी की री टेल कम्पनी D-MART को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 746 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। इस अवधि में कम्पनी का रेवन्यू 16219 करोड़ रुपए रहा, इसी अवधि में पिछले साल D- MART का मुनाफा 710 करोड़ रुपए था।

ध्यान रहें D-MART की शुरुआत RK दम्माणी ने साल 2002 में मुंबई के पवई क्षेत्र से की थी। साल 2017 में D-MART के फाउंडर RK दम्माणी ने साल 2017 में अपनी कम्पनी को शेयर बाज़ार में लिस्ट किया था, तब कम्पनी का मार्केट कैप करीब 40 हजार करोड़ था जो अब 2025 में बढ़ कर 2 लाख 81 हजार करोड़ रुपए हो गया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर