


आपणी हथाई न्यूज, हैदराबाद में 23 जून से 28 जून के बीच आयोजित हुई 48वीं पुरुष एवं महिला जूनियर नेशनल एक्विपड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने अपना डंका बजवाते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किये है।
प्रिंस जिम के संचालक सुशील कांत व्यास ने बताया कि हैदराबाद के गाचिबोवली स्टेडियम में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने 120 किलो भर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता वही बीकानेर की ममता चांवरिया ने 57 किलो महिला वर्ग भार में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
आपकों बता दे कि दोनों खिलाड़ी ममता और श्रीकांत बिस्सा लगातार प्रिंस जिम में प्रतियोगिता के लिए मेहनत कर रहे थे। वही दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टीम के कोच हंसराज किराडू , अविनाश व्यास ने भी प्रसन्नता जताई। आपकों बता दे कि इन दोनों खिलाड़ियों के मंगलवार दोपहर 3 बजे बीकानेर लौटने पर भव्य स्वागत रैली आयोजित की जाएगी।


