Bikaner: संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय डूंगर कॉलेज में कल विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन  - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, December 14, 2025
HomeबीकानेरBikaner: संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय डूंगर कॉलेज में कल विशाल रक्तदान...

Bikaner: संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय डूंगर कॉलेज में कल विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन 

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में एचडीएफसी बैंक एवं प्राणिशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी बुधवार को महाविद्यालय के विज्ञान भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -Ads

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि शिविर का उद्घाटन प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर बीकानेर के जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया है।

रक्तदान शिविर के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर्स यूनिट सहित महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी रक्तदान करेंगे।

आयोजन सचिव प्रो. कैलाश स्वामी ने बताया कि महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है तथा राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर