Bollywood : शाहरुख खान के करियर को जिंदा कर सकने वाली फिल्म के नाम की हुई घोषणा, हिरानी ने रखा फ़िल्म का ये अजीबोगरीब नाम - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBollywood : शाहरुख खान के करियर को जिंदा कर सकने वाली फिल्म...

Bollywood : शाहरुख खान के करियर को जिंदा कर सकने वाली फिल्म के नाम की हुई घोषणा, हिरानी ने रखा फ़िल्म का ये अजीबोगरीब नाम

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,पिछले 5 सालों से फिल्मी पर्दे से गायब सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने फिल्मी करियर के इस बुरे दौर में बॉलीवुड के नम्बर वन निर्देशक राजकुमार हिरानी की फ़िल्म में काम करने का अवसर आखिरकार मिल रहा है। हिरानी ने फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, फ़िल्म का नाम “DUNKI” रखा गया है। फ़िल्म का टाइटल थोड़ा रहस्य लिए है, जो राजू हिरानी की फिल्मों की खासियत होती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िल्म माइग्रेशन पर बेस्ड है।

- Advertisement -Ads

राजकुमार हिरानी की अब तक सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही है। राजू हिरानी ने ही मुन्नाभाई, पीके, संजू,3 इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है। फ़िल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल,बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। फ़िल्म अगले साल क्रिसमस की छुट्टियों में रिलीज होगी। फ़िल्म का निर्माण मुकेश अंबानी की कम्पनी जियो स्टूडियोज,शाहरुख खान की कम्पनी रेड चिलीज और स्वयं राजू हिरानी का प्रोडक्शन हाउस कर रहा है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर