Bollywood : KGF-2 के युवा सुपरस्टार यश ने साउथ और बॉलीवुड के हर स्टार को छोड़ा काफी पीछे,एक हफ्ते में ही कमाए इतने करोड़ ! - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, March 15, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBollywood : KGF-2 के युवा सुपरस्टार यश ने साउथ और बॉलीवुड के...

Bollywood : KGF-2 के युवा सुपरस्टार यश ने साउथ और बॉलीवुड के हर स्टार को छोड़ा काफी पीछे,एक हफ्ते में ही कमाए इतने करोड़ !

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,रिलीज के एक हफ्ते बाद साउथ के सुपरस्टार यश की फ़िल्म KGF चैप्टर 2 ने दुनियाभर में कुल 720 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। संजय दत्त और रवीना टंडन की भी इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है। फ़िल्म के हिंदी वर्जन ने भी सबसे तेज़ 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 250 करोड़ का आंकड़ा इससे पहले हिंदी भाषा मे बाहुबली 2 ने आठ दिनों में छुआ था। फ़िल्म जानकारों के अनुसार KGF 2 अपने

- Advertisement -Ads

दूसरे वीक में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। सुपरस्टार यश ने साउथ और बॉलीवुड के हर स्टार को अपनी इस फ़िल्म के कलेक्शन से काफी पीछे छोड़ दिया है। फ़िल्म महज 100 करोड़ के बजट में बनी है, अब तक फ़िल्म लागत का 7 गुना कमा चुकी है। फ़िल्म के निर्देशक प्रशांत नील अब एस एस राजामौली, राजकुमार हिरानी, शंकर, रोहित शेट्टी,संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशकों की लिस्ट में शामिल हो गए है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर