

आपणी हथाई न्यूज, भारतीय युवा सेना का लड़ाकू विमान मिग 21 अगले माह 26 सितंबर को आधिकारिक रूप से चंडीगढ़ में वायुसेना द्वारा फेयरवेल समारोह में रिटायर किया जाएगा।
रिटायर होने से पूर्व मिग 21 फाइटर जेट विमान को न केवल आखिरी बार वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से उड़ाया बल्कि इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह अभिनेता रणबीर कपूर समेत निर्देशक संजय लीला भंसाली की पूरी फ़िल्म यूनिट रही।
इन दिनों कड़ी सुरक्षा के बीच बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर निर्देशक संजय लीला भंसाली फ़िल्म लव एंड वॉर के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्मा रहें है। एयरपोर्ट के पास वैनीटि वैन लगी नजर आ रही है।
शूटिंग में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने भी हिस्सा लिया। भंसाली की फ़िल्म लव एंड वॉर में मिग 21 के भी कुछ दृश्य दिखाई देंगे, इसलिए ही रिटायर हो रहें मिग 21 के साथ फ़िल्म शूट करने के लिए संजय भंसाली बीकानेर आए हुए है।
मनोज रतन व्यास


