फिर सुर्खियों में आया केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का विवादित बयान, विधानसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीफिर सुर्खियों में आया केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का विवादित बयान, विधानसभा...

फिर सुर्खियों में आया केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का विवादित बयान, विधानसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने…

- Advertisement -Ads

कल राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रीट मामले पर जवाब दे रहे थे उसी दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने बीकानेर सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर हमला बोला। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा जब कोरोना महामारी से दुनिया चिंतित थी तब केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कह रहे थे कि भाभी जी पापड़ खाओ कोरोना चला जाएगा।

- Advertisement -Ads

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत के कोरोना काल में दिए बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोई पापड़ खिला रहा है कोई नारियल फूड़वा रहा है।

गौरतलब है कि बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल कोरोना काल के दौरान भाभी जी पापड़ का प्रमोशन करते हुए नजर आए जिसमें उन्होंने बहुचर्चित विवादित बयान दिया, मुख्यमंत्री गहलोत ने कल उसी बयान का विधानसभा में जिक्र किया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर