Homeक्राइमCyber fraud : अश्लील वीडियो बनाकर युवक को डराया, फर्जी थानाधिकारी बन...

Cyber fraud : अश्लील वीडियो बनाकर युवक को डराया, फर्जी थानाधिकारी बन ठगे 68 हजार

basic ad

Cyber fraud आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें सेरूणा थाना क्षेत्र में एक युवक का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 22 जून को पीड़ित युवक के पास फेसबुक अकाउंट पर एक कॉल आया जिसे रिसीव करते ही युवती नग्न अवस्था में दिखाई दी इस दौरान युवक ने तुरंत कॉल काट दिया।

रिपोर्ट के अनुसार उसी युवती ने 27 जून को युवक को फिर से कॉल किया और बातचीत में उलझाकर युवक का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है युवक के पास कुछ देर बाद एक वीडियो कॉल और आया जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को थानाधिकारी बताया। साथ ही उसने दावा किया कि वीडियो के आधार ओर एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं यदि पैसे नही दिए तो पुलिस भेजकर गिरफ्तार करा दिया जाएगा। इन धमकियों से घबरा कर युवक ने अपने भांजे के फोन पे पर कथित यूटूबर के खाते में अलग अलग किश्त के रूप में 68 हजार रुपये डाल दिये। इसके बाद भी आरोपियों ने युवक से मामला खत्म करने और कोर्ट में जुर्माना जमा कराने के नाम पर 38150 रुपये मांगे। इसके बाद युवक ने अपने परिजनों और दोस्तों को ये बात बताई और उनसे सलाह ली, तब जाकर उसे अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। बरहाल सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर