धर्म-धारा: बिना तोड़फोड़ दोष दूर करना ही महावास्तु-: आचार्य शुभाष सुथार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीधर्म-धारा: बिना तोड़फोड़ दोष दूर करना ही महावास्तु-: आचार्य शुभाष सुथार

धर्म-धारा: बिना तोड़फोड़ दोष दूर करना ही महावास्तु-: आचार्य शुभाष सुथार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, वास्तु दोष को ठीक कर कष्टरहित जीवन जिया जा सकता है। बिना किसी तोड़फोड़ वास्तु दोष दूर करने के उपाय को ही महावास्तु कहते हैं। यह कहना है महावास्तु आचार्य सुभाष सुथार का। सुथार यहां राजमहल पैलेस होटल मे महावास्तु विषय पर आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आपकी दुकान, घर फैक्ट्री आदि में कोई वास्तु दोष हो सकता है। एक उपाय तो उसे तोड़ कर सुधारा जाए। लेकिन यदि बिना कोई नुकसान पहुंचाए रंग, पानी, या तस्वीर के माध्यम से उपाय किया जाए तो यह महावास्तु श्रेणी में आता है।

- Advertisement -Ads

इस सेमिनार में लगभग चार दर्जन लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन डाक्टर नरेश गोयल व उनके परिवार की तरफ से किया गया था। इस आयोजन में सहभागी महेन्द्र पंचारिया व उनकी टीम। साथ ही मुकेश जोशी, विश्वकर्मा ट्रस्ट के अध्यक्ष राधाकिशन ,लालचंद व उनकी कार्यकारणी ने स्वागत किया। कार्यक्रम मे गुर्जरगोड़ समाज के अध्यक्ष किसन जाजड़ा, हेमाराम ,जयदयाल आदी गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।मंच का संचालन जेठमल शर्मा ने किया।।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर