धर्मधारा: आस्था का उमड़ा सैलाब, बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Saturday, March 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा: आस्था का उमड़ा सैलाब, बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट

धर्मधारा: आस्था का उमड़ा सैलाब, बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, आज से 6:15 पर भगवान बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। चार धाम यात्रा के लिए इससे पहले गंगोत्री यमुनोत्री और बाबा केदारनाथ के कपाट पहले ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सेना के बैंड की धुन के साथ बद्री विशाल के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं के सामने सुबह भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोले गए।

- Advertisement -Ads

भगवान बद्रीनाथ की पहली पूजा और महा अभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया। आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक श्रद्धालु बद्री विशाल के दर्शन कर पाएंगे।

इससे पहले बाबा केदारनाथ के कपाट दो साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे जिसमें पहले दिन दालों के दर्शन करने का इतिहास रचा गया। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले दिन रिकॉर्ड 23152 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर