धर्मधारा: बीकानेर में 15 मार्च को आयोजित होगी फाग उत्सव रथ यात्रा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeधर्म-धाराधर्मधारा: बीकानेर में 15 मार्च को आयोजित होगी फाग उत्सव रथ यात्रा

धर्मधारा: बीकानेर में 15 मार्च को आयोजित होगी फाग उत्सव रथ यात्रा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, धर्मनगरी बीकानेर में हर पर्व पर लोग आध्यात्म के साथ-साथ बीकानेर की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करते हैं। बीकानेर के उत्सवधर्मी लोग होली के पर्व पर अनेकों आयोजन करते हैं इन आयोजनों के चलते बीकानेर की होली देश विदेश में विख्यात है। इस वर्ष होली पर संस्कृति रक्षक मंडल द्वारा “फाग उत्सव रथ यात्रा” का आयोजन किया जाएगा।

संस्कृति रक्षक मंडल से जुड़े सावन कुमार ने बताया कि इस बार होली के पावन पर्व पर बीकानेर शहरी परकोटे में प्रथम बार “फाग उत्सव रथ यात्रा” का आयोजन 15 मार्च को 5 बजे होगा जिसमे ठाकुर जी रथ पर विराजमान होकर पूरे शहर के अंदर शहरवासियों को दर्शन देंगे। यात्रा के दौरान भक्तिमय संगीत के साथ ठाकुर जी को गुलाल और पुष्पों से फाग खेलाई जाएगी।

रघुनाथ जी मंदिर रघुनाथ सर कुएं से रवाना होकर यह यात्रा लगभग पूरे शहर में घूमते हुए गोपाल जी मंदिर दम्माणी चौक तक जाएगी।

बीकानेर में पहली बार आयोजित हो रहै इस कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजन से जुड़े लोगों ने शहर वासियों से अपील की है कि बीकानेर में पहली बार आयोजित हो रही फाग उत्सव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हुए। मंडल के सदस्य ने माता और बहनों से भी अपील की है कि वह भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्रा में भागीदार बनकर ठाकुर जी की यात्रा में अपनी हाजिरी लगाएं।

मंडल ने शहरवासियों से अपील की है की आप सभी भक्तगण ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा का हिस्सा बने और अपने अपने चौक-मौहल्ले में सभी को एकत्रित कर ठाकुर जी को फाग खेलाये आपका सहयोग हमारी संस्कृति और हमारी विरासत की जड़ो को मजबूत करने में अहम भागीदारी निभायेंगी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर