Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा: 2100 घरों में वितरीत होगी राम लल्ला की मूर्ति, आप भी...

धर्मधारा: 2100 घरों में वितरीत होगी राम लल्ला की मूर्ति, आप भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़,रोट्रैक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा हर घर राम अभियान के पोस्टर का विमोचन मुरली मनोहर धोरे के प्रांगण में परमश्रद्धेय मलूकपिठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास जी महाराज किया गया। अध्यक्ष पवन व्यास ने महाराज जी को अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि हमारा संकल्प हिन्दू नववर्ष से पहले 2100 घरों तक रामलल्ला की मूर्ति का निःशुल्क वितरण करना है हम ऑनलाइन माध्यम से आवेंदन प्राप्त कर रहे है जिसमे अभी तक 750 से अधिक आवेदन आ चुके है । यह मूर्ति ठोस 7.5 इंच लम्बी व 400 ग्राम वजनी है । जल्द ही कार्यक्रम की जगह तय कर मूर्ति वितरण किया जाएगा ।इस अवसर पर महाराज जी ने पूरी टीम को आशीर्वाद दिया । विमोचन के दौरान क्लब के साथी घनश्याम रामावत,मनीष पुरोहित,लोकेश नारायण पुरोहित व मणिशंकर छंगाणी उपस्थित रहे।



ताजा खबर