


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर बीकानेर क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करवाने की मांग की। कल्ला ने
लंबे समय से चली आ रही रेलवे फाटक की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए वहां अंडरपास निर्माण की मांग रखी ताकि रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले जाम के कारण आमजन को हो रही भारी परेशानी से राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डॉक्टर बीडी कल्ला ने गोचर भूमि को अराजीराज (राजस्व भूमि) से पुनः गोचर भूमि के रूप में बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों विषयों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


