

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज सुबह परिवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने घी कारोबारी की फर्म पर कार्रवाई कर दस्तावेजों की छानबीन की। जानकारी के अनुसार कोयला गली स्थित घी डिस्ट्रीब्यूटर फर्म मोहनलाल आशीष कुमार के ऑफिस में आज सुबह-सुबह ईडी के अधिकारीयों ने अकाउंट व अन्य दस्तावेज चेक किए और कुछ दस्तावेज़ जब किए हैं साथ ही अन्य फर्मो में जुडे दस्तावेज और फर्म द्वारा किए गए व्यवहारों की भी गहनता से छानबीन क गई।
ईडी के अधिकारी आज सुबह-सुबह फर्म के कार्यालय पहुंचें और इसके बाद किसी बाहरी व्यक्ति को न तो अंदर प्रवेश दिया गया और न ही किसी को बाहर जाने दिया गया। इस दौरान पुलिस को भी कार्रवाई से दूर रखा गया। हालांकि इस मामले में ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
मान जा रहा है कि 2022 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में वितरित होने वाले प्रसाद ( लड्डू ) में मिलावटी घी के इस्तेमाल की जानकारी सामने आने के बाद इस पूरे मामले की जांच केद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है, बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज बीकानेर स्थित इस फर्म में कार्रवाई की गई। आपको बता दे इसी साल के पहले महीने में भी इस फॉर्म में इनकम टैक्स विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी।


