Homeखटाखट स्टोरीEducation: इस विश्वविद्यालय से जुड़े परीक्षार्थियों की 28 फरवरी को होने वाली...

Education: इस विश्वविद्यालय से जुड़े परीक्षार्थियों की 28 फरवरी को होने वाली परीक्षा हुई स्थगित: पढ़ें खबर

आपणी हथाई न्यूज, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आज सूचना जारी कर बताया है कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे दिसम्बर 2024 सत्रांत परीक्षा में दिनांक 28 फरवरी 2025 को दोनों पारियों में आयोजित की जाने वाली सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। उक्त परीक्षाएं दिनांक 6 मार्च 2025 को पूर्व निर्धारित समय (पारियों) पर सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थी पूर्व में जारी अपना परीक्षा अनुमति पत्र व वैध फोटो आईडी के साथ दिनांक 6 मार्च 2025 को परीक्षा में सम्मिलित होवें ।अद्यतन जानकारी के लिये विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vmou.ac.in नियमित रूप से देखें ।



ताजा खबर