चुनावी रुझान : शुरुआती रुझानों में पंजाब में आप और इन चार राज्यों में बीजेपी को बढ़त : देखें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीचुनावी रुझान : शुरुआती रुझानों में पंजाब में आप और इन चार...

चुनावी रुझान : शुरुआती रुझानों में पंजाब में आप और इन चार राज्यों में बीजेपी को बढ़त : देखें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के रूझानों में दो राज्यों की तस्वीर बिल्कुल साफ नजर आ रही है । पंजाब में आम आदमी पार्टी को लैंड स्लाइड विक्ट्री हासिल होती दिख रही है। आप बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई है। आप को कुल 117 में से शुरुआती रुझानों में 82 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

 

 

मणिपुर में एक बार फिर से भाजपा राज आने जा रहा है। रुझानों में मणिपुर में भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 60 सीटों में भाजपा मणिपुर में हाफ वे मार्क तक पहुंच गई है। यूपी में भाजपा रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है, हालांकि पूरी तस्वीर 12 बजे के बाद ही साफ होगी। उत्तराखंड में भी भाजपा रुझानों में कांग्रेस से 19 सीटों पर आगे है। भाजपा उत्तराखंड में फिलहाल 41 सीटों पर आगे है। गोवा में भी बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा रूझानों में मिल गया है। अब तक दो राज्यो की तस्वीर साफ हों गई है। पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री बनेंगे। मणिपुर में भाजपा फिर लौटेगी ये भी तय है। बाकी यूपी,गोवा,उत्तराखंड में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर