

आपणी हथाई न्यूज, शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए बीकेईएसएल कई कदम उठा रही है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में लोड बढाने और विद्युत तंत्र को मजबूत करने के काम किए गए हैं। इसके अलावा मरम्मत और सुधार करने (एफआरटी) वाली टीमों की संख्या भी बढाई गई है।
बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल विद्युत लोड बढने पर कम्पनी ने पहले से काम करना शुरू कर दिया। एफआरटी टीम की संख्या 37 की गई। शिकायत दर्ज कराने के बाद एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो उपभोक्ता दो नम्बर 9116155021 व 9116155070 पर पुनः शिकायत कर सकते है।
सिंह ने बताया कि दो पॉवर ट्रांसफारमर की क्षमता बढाई गई है। 5 एमवीए की 8 एमवीए और 8 की जगह 10 एमवीए के नए ट्रांसफारमरे लगाए गए है। इन पुराने ट्रांसफारमर को उन क्षेत्रों में लगाया गया है जहां लोड की समस्या है। कम्पनी ने पांच फीडर पर लोड बैलेसिंग पर भी ध्यान दिया है इसमे अम्बेडकर नगर को कैमल फॉर्म, सिटी भगवानपुरा को घरसीसर चौधरी कॉलोनी को महावीर चौक, एमडीवी को गणेश विहार और उदसरामसर को पलाना फीडर से जोड़ा गया है इससे इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।
सिंह ने बताया कि विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए 150 वितरण ट्रांसफारमर की क्षमता बढाई और 300 ट्रांसफारमर का रखरखाव किया गया जिससे इनसे जुडे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होगी। शहर में 11 केवी के 185 फीडरों में 75 चिन्हित गए जिनका ट्रिपिंग में 80 प्रतिशत योगदान है, ऐसे में इन फीडरों में पेडों की टहनियां हटाने, इन्सुलेटर बदलने और जम्फर बदलने के काम किए गए। इसके अलावा 132 केवी जीएसएस पूगल रोड से 33 केवी का एक अतिरिक्त फीडर एमडीवी 33 जीएसएस व 33 केवी गौशाला जीएसएस का काम चल रहा है, इनके पूरा होने के बाद दोनों जीएसएस के लिए अलग-अलग फीडर हो जाएंगे। इन दोनों जीएसएस पर बहुत लोड हो गया था, इसलिए एक अतिरिक्त फीडर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इन जीएसएस से जुडे क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी। इसी तरह गंगाशहर के पास चौधरी कॉलोनी, पवनपुरी-सादुलगंज और खारा औद्योगिक क्षेत्र के लिए 11 केवी तीन फीडर तैयार किए गए है जिससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि पिछले महीनों में शहर के विद्युत तंत्र का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर कुल 530 ट्रांसफारमर में से 300 ट्रांसफारमर के तेल बदलने व अन्य रखरखाव के कार्य किए गए। कम्पनी तेल की कीमत बहुत अधिक बढ़ने के बाद भी तेल के उपयोग में कोई कमी नही रखना चाहती।
खारा औद्योगिक क्षेत्र के लिए अतिरिक्त फीडर
बीकेईएसएल ने खारा व बीछबाल के लिए 132 केवी पूगल रोड जीएसएस से 33 केवी का एक अतिरिक्त फीडर निकाला है। जिससे खारा और बीछबाल के लिए अलग-अलग फीडर हो गए। अभी एक दोनों आद्योगिक क्षेत्र एक फीडर से जुड़े हुए थे।


