Homeखटाखट स्टोरीदेश : पिछले 3 घंटे से देश भर में बीकानेर सहित शहरों...

देश : पिछले 3 घंटे से देश भर में बीकानेर सहित शहरों में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर में आ रही है दिक्क़त,3 हफ्तो में तीसरी बार UPI सेवाएं हुई ठप्प

आपणी हथाई न्यूज, आज फिर से पूरे देश में ऑनलाइन वित्तीय लेन देन करने में आम जनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साढ़े तीन घंटे से UPI मनी ट्रांसफर नहीं हो रहा है, गुजरे तीन हफ्ते में यह परेशानी तीसरी बार आम लोगों को फेस करनी पड़ रही है।

आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे से अब तक यह परेशानी बनी हुई है। पिछले महीने भी 26 मार्च को करीब ढाई घंटे तक ऑनलाइन वित्तीय लेन देन प्रभावित रहा था।
भारत में UPI मनी ट्रांसफर को रेगुलेट नेशनल पेमेंटस कोरपोरेशन ऑफ़ इंडिया करती है। UPI को NCPI ही पूर्ण रूप से ऑपरेट करता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर