Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : 7 सितंबर से धरणीधर तालाब पर शुरू होगा श्राद्ध...

धर्मधारा : 7 सितंबर से धरणीधर तालाब पर शुरू होगा श्राद्ध पक्ष तर्पण काज, श्राद्ध पक्ष को इसलिए कहा गया है पितरों का महापर्व : पढें पूरी खबर

Ads

आपणी हथाई न्यूज, हर वर्ष की भांति पितृपक्ष पखवाड़े का आयोजन पुष्टिकर गायत्री मंदिर मंडल के तत्वाधान में पंडित नवरतन व्यास के द्वारा दिनांक 7 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक श्राद्ध पक्ष में तर्पण काज करवाया जाएगा। आयोजन इस वर्ष भी धरणीधर तालाब पर होगा।

 

पंडित नवरतन व्यास ने बताया कि श्राद्ध पक्ष पितरों का महापर्व है, पिछले दो दशक से यह श्राद्ध कर्म काज अनवरत जारी है, जिसमें सैंकड़ो जन हिस्सा लेते है। सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच तीन अलग -अलग बैच में आम जन अपने पूर्वजों की याद में शास्त्र धर्म का पालन करतें हुए पितरों का तर्पण काज करतें है।

 

 

पंडित नवरतन व्यास ने बताया कि हर साढ़े दस माह में पितृ क्लेश आता है, मतलब हर साढ़े दस माह बाद पितरों की ऊर्जा समाप्त सी होने लगती है, पुन : ऊर्जा का संचार हो, इस हेतु वे पृथ्वी की ऒर आस लगाकर देखते है। इसी वजह से पितरों को अपने स्वजनों से जलदान या पिंडदान की आशा बलवती होती जाती है, इसीलिए ही पूर्वजों की याद में सेवाभाव से तर्पण कर्म किया जाता है।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर