
आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी इसी क्रम में बीकानेर की मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर नंबर 2 में भी पिछले 11 वर्षों से गणेशोत्सव की परंपरा निभाई जा रही है। श्रीमाली बंधुओं द्वारा प्रतिवर्ष गणपति स्थापना की जाती है, जिसमें हर साल विशाल जनसैलाब उमड़ता है। स्थापना के बाद लगातार 10 दिनों तक भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इसमें बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक भी शामिल होकर भक्तिमय वातावरण तैयार करते हैं।

इस वर्ष भी गणपति स्थापना की जाएगी। विशेष बात यह है कि इस बार गणपति जी के मुखारविंद पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है और भव्य श्रृंगार किया गया है। इस स्वर्ण मुखारबिंद को तैयार करने का श्रेय आर्टिस्ट विजय कुमार श्रीमाली को जाता है जिन्होंने अपनी कूची से पहले भी उस्ता आर्ट और अन्य पेंटिंग्स से कला प्रेमियों का मन मोहा है।


