HomeबीकानेरBikaner: डूंगर कॉलेज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पानी की टंकी पर...

Bikaner: डूंगर कॉलेज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े 5 छात्र

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध करने का सिलसिला लगातार जारी है कल जहां बीकानेर के पांचू क्षेत्र में ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़ कर विरोध जताया वहीं आज बीकानेर में भी कुछ छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए। जानकारी के अनुसार संभाग के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय डूंगर कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर 5 छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए। वही पनी की टंकी के नीचे बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा भी लग गया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार  खेल ग्राउंड,पेयजल व्यवस्था सहित 7 सूत्रीय माँगो को लेकर छात्रों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया।



ताजा खबर