Homeक्राइमBikaner Crime : बीदासर रोड पर महिला का शव मिलने से सनसनी,...

Bikaner Crime : बीदासर रोड पर महिला का शव मिलने से सनसनी, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक !

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बीदासर रोड स्थित वन विभाग की भूमि पर एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी तुरंत सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल और एमओयू टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका बाली बाई मूल रूप से झालावाड़ क्षेत्र की रहने वाली थी और श्रीडूंगरगढ़ इलाके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और सोमवार रात से दोनों घर से गायब थे।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि लिव-इन में साथ रहने वाले व्यक्ति की इस हत्या में भूमिका हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मृतका के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।



ताजा खबर