Homeक्राइमBikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की गोलियों का...

Bikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की गोलियों का बड़ा जखीरा किया बरामद

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर के खाजूवाला में खाजूवाला पुलिस और ड्रग्स विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली टैबलेट का जखीरा जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला के वार्ड नंबर 5 तावणियां कॉलोनी स्थित एक मकान से 13,300 नशीली टैबलेट्स बरामद की गई है।कार्रवाई के दौरान जॉन डियर कैप्सूल और संतरी गोलियों का जखीरा पकड़ा गया है साथ ही भारी मात्रा में प्रेगाबालिन और टीडी नामक गोलियां  जब्त की है। पुलिस ने नशीली गोलियों का यह जखीरा आरोपी महिला अंजू देवी के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस ने खाजूवाला में अवैध नशीली दवाओं के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर