HomeबीकानेरBikaner: कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

Bikaner: कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर कोटर्गट पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। कोटगेट पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर प्रकाश और रामचन्द्र नाम के युवकों को दबोचा  और उनसे पुछताछ की, पुछताछ के दौरान दोनो ने बाइक चोरी करने की वारदातों को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार बाइक को बरामद किया है।  दोनों आरोपी नशे के आदी है और नशे के लिए ही वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।



ताजा खबर