आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में चोरों का आतंक लगातार जारी है। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में करणी माता मंदिर के पीछे, बंगला नगर स्थित एक मकान जब मकान मालिक बाहर गए हुए थे तब अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर घर में रखी नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक जब घर लौटे तब मकान के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद मकान मालिक ने एमपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


