आपणी हथाई Bikaner News, संभाग के सबसे बड़े अस्पताल PBM अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामले में आज एक दुखद खबर सामने आई है। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता प्रीति की इलाज के दौरान मौत हो गई है, प्रसूता प्रीति वेंटिलेटर पर थीं और आज वह जिंदगी की जंग हार गई। जानकारी के अनुसार प्रीति की किडनी फेल होने के बाद उनका लीवर भी प्रभावित हो गया था और दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी। प्रसूता पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था।


