

आपणी हथाई Road Accident News, बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे में आज मिशन सड़क हादसे में चार लोगों की मौत ह गई। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के विश्वकर्मा मार्केट के पास बुधवार को एक कार आगे चल रहे डंपर के पीछे जा घुसी। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में श्रीगंगानगर जिले के करणपुर क्षेत्र के निवासी पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


