Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा: बाबा रामदेव जी का हुआ अभिषेक, रंग बिरंगी रोशनी से नहाए...

धर्मधारा: बाबा रामदेव जी का हुआ अभिषेक, रंग बिरंगी रोशनी से नहाए मंदिर में आज रात्रि को होगा जागरण

Ads

माघ शुक्ल दशमी को लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला भरा जाता है। बीकानेर में भी नत्थूसर गेट के अंदर एमएम स्कूल के पास स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में माघ दशमी के अवसर पर बाबा रामदेव जी का विशेष शृंगार किया गया है।

आज सुबह बाबा रामदेव जी का पंचामृत अभिषेक किया गया इसके अलावा आज दिन भर में बाबा रामदेव जी के पांच महा आरतियां भी होंगी। शाम को महाआरती के बाद बाबा के भक्त कड़ाही का प्रसाद भी लेंगे। इसके अलावा रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा।

नत्थूसर गेट के अंदर एमएम स्कूल के पास स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन हेतु आ रहे हैं। माघदशमी के अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

Ads

ताजा खबर