बीकानेर बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक: पाकिस्तान से आई 20 करोड़ की हेरोइन और ड्रोन बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक: पाकिस्तान से आई 20 करोड़ की हेरोइन...

बीकानेर बॉर्डर पर बड़ी स्ट्राइक: पाकिस्तान से आई 20 करोड़ की हेरोइन और ड्रोन बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर रेंज से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने एक संयुक्त और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाजूवाला बॉर्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 4 किलो अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

- Advertisement -Ads

ड्रोन के जरिए हुई थी डिलीवरी पुलिस और बीएसएफ को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर संदिग्धों की घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान एक आरोपी सतपाल सिंह के पास से एक ड्रोन भी बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि इसी ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने के लिए किया गया था।

किसके पास क्या मिला?

एजेंसियों ने तीनों तस्करों की तलाशी ली, जिसमें निम्नलिखित बरामदगी हुई:

जगनदीप सिंह (उर्फ लब्बू सिंह): 1019 ग्राम हेरोइन

नीटू सिंह (उर्फ रवनीत सिंह): 2048 ग्राम हेरोइन

सतपाल सिंह: 1021 ग्राम हेरोइन + ड्रोन (प्लास्टिक बैग में)

फिलहाल, बीएसएफ और पुलिस की टीमें आसपास के खेतों और रास्तों पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अंदेशा है कि पूछताछ में तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े राज खुल सकते हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर