


आपणी हथाई खाजूवाला न्यूज, बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र से देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 18 केजेडी फांटे के पास स्थित एक कपास ब्लॉक फैक्ट्री में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
शराब के नशे में विवाद की आशंका
मृतक की पहचान जगदीश नायक (45) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से श्रीगंगानगर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, जगदीश यहाँ बिल्डिंग निर्माण कार्य के लिए बतौर मिस्त्री आया हुआ था। अंदेशा जताया जा रहा है कि शनिवार देर रात शराब के नशे में कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया और हमलावरों ने धारदार हथियार से जगदीश की जान ले ली।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। अमरजीत चावला और थानाधिकारी रोहित चौधरी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौका-मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए फैक्ट्री में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।


