Homeखटाखट स्टोरीबजट सभा से पहले निगम आयुक्त की सद्बुद्धि के लिए किया गया...

बजट सभा से पहले निगम आयुक्त की सद्बुद्धि के लिए किया गया हवन, पहले किया था पुरस्कार का ऐलान…

basic ad

बीकानेर में आज बजट सभा से पहले भाजपा नेता और पार्षद अनूठा प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले जहां निगम आयुक्त को ढूंढने पर 2100 रुपए का इनाम रखने वाले भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया और पार्षद जितेंद्र सिंह आज निगम आयुक्त की सद्बुद्धि के लिए हवन कर रहे हैं।

नगर निगम में लगातार कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के पार्षद धरना और विरोध प्रदर्शन कर रहे है वही आज नगर निगम आयुक्त की सद्बुद्धि के लिए भाजपा नेता और पार्षद ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि निगम आयुक्त निगम कार्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं जिसके चलते आमजन को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है उनकी सद्बुद्धि के लिए आज निगम में हवन किया गया।



ताजा खबर