बड़ी खबर: बजट सभा में हुआ हंगामा, पार्षद अंजना खत्री ने लहराए काले कपड़े, पार्षद हुए आमने सामने - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, January 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर: बजट सभा में हुआ हंगामा, पार्षद अंजना खत्री ने लहराए...

बड़ी खबर: बजट सभा में हुआ हंगामा, पार्षद अंजना खत्री ने लहराए काले कपड़े, पार्षद हुए आमने सामने

- Advertisement -Ads

बीकानेर के वेटरनरी ऑडिटोरियम में आज महापौर सुशीला कंवर द्वारा नगर निगम बजट पेश किया जा रहा था लेकिन उससे पहले ही वेटरनरी ऑडिटोरियम तमाशे का अखाड़ा बन गया। कांग्रेस पार्षद बैरिकेट तोड़कर महापौर के आसन तक पहुंच गए।

- Advertisement -Ads

पहले कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की फिर कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री ने सबसे पहले बैरिकेड तोड़कर काला कपड़ा लहरा कर विरोध जताया उसके बाद धीरे-धीरे कई पार्षद आसन तक पहुंच कर विरोध जताने लगे। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने पार्षद अंजना खत्री को रोकने की कोशिश की लेकिन पार्षद खत्री ने मंच पर जाकर काला कपड़ा लहराया।

इस घटना के बाद अंजना खत्री को मंच से खदेड़ने की कोशिश की गई साथ ही कांग्रेस और भाजपा के पार्षद आमने सामने भी आ गए। फिलहाल ऑडिटोरियम में नारेबाजी का दौर चल रहा है और खबर लिखे जाने तक अंजना खत्री और कांग्रेसी पार्षद अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर