Homeक्राइमBikaner: आपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन,...

Bikaner: आपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी को किया गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बीकानेर के सदर थाना पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई कर मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सीआई सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में भुट्टों के बास से कॉमर्शियल क्वांटिटी की MDMA बरामद कर आरोपी माँगी उर्फ़ माँगू ख़ान को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 2 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हड़ताल कर सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।



ताजा खबर