देश-दुनिया आपणी हथाई न्यूज,भारत और पड़ोसी देश चीन के बीच आपसी संबंध धीरे धीरे पटरी पर लौट रहे है। अब एक जानकारी सामने आई है कि भारत और चीन छह साल बाद ऐतिहासिक सिल्क रूट के जरिए सीमा व्यापार को फिर से शुरू कर रहे है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 से इस रास्ते से व्यापार बंद था।
क्या फायदा होगा दोनों देशों को
14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नाथू ला दर्रा कभी प्राचीन सिल्क रुट का हिस्सा हुआ करता था। इस रास्ते के फिर से खुलने के बाद सिक्किम के 600 रजिस्टर्ड व्यापारियों को फायदा होने की उम्मीद है। इस रूट से भारत और चीन के बीच कच्चा रेशम, याक के बाल, ऊन, मिट्टी के बर्तन, कपड़े ,कंबल, चाय, कॉफी और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों का आयात-निर्यात होता है। अब छह साल बाद दोनों देश नाथुला दर्रे के जरिये 1 अगस्त से फिर से बॉर्डर ट्रेड शुरू करने जा रहे है।


