

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें की नयाशहर पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई कर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नयाशहर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी
01. निसार अहमद पुत्र शेरू खां जाति मुसलमान उम्र 50 साल निवासी मोहरम चौकी के पास, सर्वोदय बस्ती पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर
02. युसुफ पुत्र ऐवज खां जाति मुसलमान उम्र 50 साल निवासी के.जी. कॉम्पलेक्स के पीछे, राणी बाजार इण्डस्ट्रीयल ऐरिया पुलिस थाना कोटगेट जिला बीकानेर
03. मोईन पुत्र हैदर अली जाति मुसलमान उम्र 28 साल अरविन्द स्कुल के पास, सोनगिरी कुंआ पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
04. अमजद अली पुत्र मोहम्मद हुसैन जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी दाउजी मंदिर से सोनगिरी कुंआ रोड पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
05. मुस्ताक भाटी पुत्र मौला बक्श जाति मुसलमान उम्र 54 साल निवासी दाउजी मन्दिर के पीछे, हुसैनी मस्जिद के पास पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्तों के साथ जुए में इस्तेमाल की जा रही करीब 21,350 रुपये की नकदी जब्त की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में शेरसिंह, पुरुषोत्तम, रामकिशन, सुनील, कैलाश और कलवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


