Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : प्रदेश भाजपा ने की 7 संभागों में जिला प्रभारी-सह...

पॉलिटिकल पाटा : प्रदेश भाजपा ने की 7 संभागों में जिला प्रभारी-सह प्रभारी की घोषणा, बीकानेर संभाग में इनको मिली जिम्मेदारी

आपणी हथाई न्यूज, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सातों संभागों में जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी गई हैं। बीकानेर की बात करें तो बीकानेर शहर से प्रभारी की जिम्मेदारी ओमप्रकाश सारस्वत और सह प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीमती प्रियंका बालान को सौंपी गई है। वही बीकानेर देहात की कमान अब बलवीर बिश्नोई और अशोक नागपाल को दी गई है। इसके अलावा श्रीगंगानगर जिलें में दशरथ सिंह शेखावत और मोहन सुराणा, हनुमानगढ़ में दिनेश धाभाई और जितेंद्र शर्मा सरदारशहर को प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चुरू जिलें के प्रभारी विजय आचार्य होंगें वही सह प्रभारी आत्माराम तरड़ होंगें।

देखें पूरी सूची



ताजा खबर